बस्ती: कलंकित होते रिश्ते की दर्दनाक कहानी, महिला के साथ ससुर और देवर ने किया दुष्कर्म

Share

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। सालों तक महिला के साथ उसके ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अपने ससुर और देवर पर 2022 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया तो दोनों की गिरफ्तारी हुई और जेल गए। अब देवर जमानत पर बाहर आगया है। जिसके बाद महिला पर जुल्म वा सितम बढ़ गया है। पीड़ित महिला पर मुकदमा सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है उस के साथ घर वाले मारपीट कर रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कलंकित होते रिश्ते की दर्दनाक कहानी आप को हैरान कर देगी। बस्ती जनपद में एक विवाहित महिला के साथ ऐसा कुकृत्य किया गया जिसको सुन कर आप का रिश्तों से विश्वास उठ जायेगा। आज हम ऐसी ही एक महिला की कहानी बताएंगे जिसके साथ उसी के ससुर और देवर ने कई बार बलात्कार किया गया। पति से दो बच्चे हुए तो ससुर से भी एक बेटी पैदा हुई। अब इस मां के सामने यह चुनौती है कि अपनी तीन बेटियों के जीवन को कैसे संवारे।

पीड़िता ने अपने ऊपर आपबीती से लड़ने का फैसला किया। 2022 में पीड़ित महिला ने अपने ससुर और देवर के ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। ससुर और देवर रेप के आरोप में जेल चले गए। हाल ही में देवर जमानत पर जेल से बाहर आ गया है और ससुर अब भी जेल में बंद है। पीड़ित महिला ने अपनी एक बेटी को अपने ससुर की बेटी बताया। पीड़िता ने DNA जांच की मांग की, 26 सितंबर 2022 को महिला और उसके ससुर के DNA जांच की रिपोर्ट आई जिसमे में एक बेटी ससुर के DNA से मैच हो गई यानी महिला की तीन बेटियों में से एक बेटी उसके ससुर की बायोलॉजिकल बेटी है।

पीड़िता ने अपने ससुर और देवर पर 2022 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद ससुर और देवर जेल गए, हाल ही में देवर जमानत पर जेल से बाहर आया है और महिला पर सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। घर की महिलाएं भी मारपीट कर रही हैं। मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की मामले का संज्ञान है, पुलिस की मारपीट की वीडियो का जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।