Other Statesराज्य

बारामती सीट पर उपचुनाव: डिप्टी CM सुनेत्रा पवार NCP उम्मीदवार, पार्थ पवार राज्यसभा के लिए चयन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई है. अब उनकी पत्नी और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार बारामती की कमान संभालेंगी. बारामती उपचुनाव के लिए उन्हें NCP का उम्मीदवार घोषित किया गया है. यह अहम फैसला पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया.

अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव के लिए वोटर लिस्ट में संशोधन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है.

रजिस्टर्ड वोटर ही करेंगे मतदान

इस उपचुनाव में केवल 1 जनवरी 2026 तक रजिस्टर्ड वोटर ही मतदान करने में सक्षम होंगे. एनसीपी के अजित गुट की कोर कमेटी की बैठक में उपचुनाव लड़ने पर सहमति बनी. बैठक में पार्टी नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की.

एनसीपी की निर्विरोध चुनाव की कोशिश

10 मार्च को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद उपचुनाव की तारीख घोषित की जाएगी. एनसीपी इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश कर रही है. कोर कमेटी ने कई अहम फैसले लिए, जिनमें एक और महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा. इस बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों पर चर्चा

एनसीपी की कोर कमेटी की यह बैठक मुंबई स्थित प्रफुल्ल पटेल के आवास पर हुई. बैठक में सुनील तटकरे और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी गुरुवार (26 फरवरी) को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी योजनाओं पर निर्णय लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button