केदारनाथ में एक बार फिर देखने को मिली हिमस्खलन, लोग बनाने लगे वीडियो

Share

Kedarnath: एक बार फिर से केदारनाथ धाम में हिमस्खलन देखने को मिला है। आपको बता दें कि सुबह 7:30 बजे सुमेरु पर्वत से एवलांच आया, इस दौरान लोग इसकी वीडिये बनाने लगे। हालांकि, इस घटना के दौरान किसी भी तरह की कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है।

दरअसल, हिमालय क्षेत्र में ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में भी इस साल एवलांच आया था। जबकि बीते वर्ष सितंबर और अक्टूबर में भी एवलांच की तीन घटनाएं हुई थी। वहीं सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। 

9 जून, 2023 को भी हुआ था हिमस्खलन

आपको बता दें कि 9 जून, 2023 को केदारनाथ के चोलाबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। नतीजा ये हुआ कि बर्फबारी काफी देर तक जारी रही. इस दौरान केदारनाथ धाम के कई समर्थकों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया। जून 2013 की आपदा के दौरान इस मार्ग पर बड़ी मात्रा में मलबा और पानी बहकर आया था। पिछले 10 महीनों में यह इस प्रकार का पांचवां हिमस्खलन था। पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके में हिमस्खलन हुआ था.

केदारनाथ से करीब चार किमी पीछे चोराबाड़ी ताल के ऊपरी क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर के एक हिस्से में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी है।

ये भी पढ़ें- देहरादून में बना डेंगू कंट्रोल रूम, लोगों ने दर्ज की अपनी शिकायतें