वायरल

चंद्रयान 3 पर ऑस्ट्रेलिया के फोटोग्राफर का ट्वीट वायरल, पढ़े पूरी ख़बर

भारत का मिशन चंद्रयान 3 दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में रात के समय चंद्रयान -3 रॉकेट की एक तस्वीर ट्विटर पर लोगों का दिल जीत रही है। यह फोटो वायरल हो चुकी है।

इस फोटो को डायलन ओडॉनेल (@erfmufn ) ने कैप्चर किया है। डायलन, बायरन बे ऑब्जर्वेटरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फोटोग्राफी करते हैं।

https://twitter.com/erfmufn/status/1679788894714499074?s=20

उन्‍होंने  ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने अभी देखा टकि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने यू-ट्यूब पर अपना चंद्रमा रॉकेट लॉन्च किया और 30 मिनट बाद ही इसने मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी! बधाई हो #ISRO ! उम्मीद है कि आप लैंडिंग में सफल रहेंगे।’

डायलन ने इसके साथ ही इसकी खूबसूरत फोटो को भी ट्वीट किया। डायलन, स्कूलों और छात्रों के लिए विज्ञान से जुड़े वीडियो भी बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button