
सीजीटीएन के साथ एक साक्षात्कार में, हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रबंध निदेशक और प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने चीन और भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। उनका कहना है कि चीन की मजबूत अवसंरचना और भारत की डिजिटल नवाचार मिलकर समावेशी वैश्विक विकास को गति दे सकते हैं।









