Astronomical Phenomenon: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, किन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव?

Share

Astronomical Phenomenon: वर्ष 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण शनिवार, 28 अक्टूबर की रात जो 1.04 बजे शुरू होगा और 2.24 बजे तक जारी रहेग। राजधानी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर के पुजारी महंत सुरेंद्र नाथ ने कहा कि आज का चंद्रग्रहण इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रग्रहण के दौरान किए गए उपासना के लिए विशेष फल मिलेगा। महंत ने बताया कि ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए कष्टप्रद हैं।

Astronomical Phenomenon: वो राशि जिनके लिए है शुभ संकेत

कालकाजी के महंत सुरेंद्र नाथ ने बताया कि यह सिर्फ मकर, मिथुन, कन्या, और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुभ है। जबकि अन्य राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनको धन की हानि और स्वास्थ्य पर फर्क पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक लिखते हुए कहा कि आसमान देखने वालों और उत्साही लोगों के लिए: वर्ष की खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए! 28-29 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

चंद्रग्रहण की घटना क्यों होती है?

भारतीय मौसम विभाग ने आगे कहा कि जैसे ही पृथ्वी घूमते हुए सूरज और चंद्रमा के बीच आएगी, खगोल विज्ञान की बेहतरीन घटना आकार लेगी। आंशिक चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। आंशिक ग्रहण में चंद्रमा के पृथ्वी की ओर वाले हिस्से पर पृथ्वी की छाया बहुत गहरी दिखाई पड़ती है।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली सरकार की पहल से AQI में सुधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें