Other Statesबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Assam : हमारी प्रगति देखकर मुस्लिम महिलाएं कांग्रेस की रैलियों में जाना कर देंगी बंद : सीएम सरमा

Assam : कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” नगालैंड से होते हुए असम पहुंच चुकी है। यह यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत गर्माने लगी है। यात्रा को लेकर असम (Assam) के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ताजा बयान दिया है।

सीएम सरमा ने क्या कहा?

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के अंतर्गत इतना विकास हुआ है कि आप देखते जाइए असम में कांग्रेस का सफाया होगा। कांग्रेस की रैलियों में पहले मुस्लिम पुरुष और महिलाएं दोनों आते थे। लेकिन, इस बार तो मां और बहनें दोनों ही नहीं आईं। धीरे-धीरे पुरुष लोग भी जाना बंद कर देंगे। सीएम सरमा ने कहा कि असम में इतनी प्रगति हुई है कि मुस्लिम महिलाएं और पुरुष कांग्रेस की रैलियों में जाना बंद कर देंगे।

कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की हमारी प्रगति असम में इतनी हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोरहाट में कहा कि आज बीजेपी और आपके मुख्यमंत्री असम को विभाजित कर रहे हैं। शायद, देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री है।

शहरों के अंदर से नहीं जाना है  

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा, उसकी अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन, अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें – HanuMan: ‘हनुमैन’ देख इम्प्रेस हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तेजा सज्जा से की मुलाकत, बांधे तारीफों के पुल

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button