Asaduddin Owaisi: राम मंदिर और पुरानी मस्जिद को लेकर Owaisi का विवादित बयान,कह दी ये बात

Asaduddin Owaisi: राम मंदिर और पुरानी मस्जिद को लेकर Owaisi का विवादित बयान,कह दी ये बात

Asaduddin Owaisi: राम मंदिर और पुरानी मस्जिद को लेकर Owaisi का विवादित बयान,कह दी ये बात

Share

Asaduddin Owaisi: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल 6 दिसंबर को सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करने के आपराधिक कार्य के बारे में कोई बात नहीं कर रहा हैं।

ओवैसी ने का बयान

वहीं ओवैसी ने आगे कहा, ‘शिवसेना यूबीटी (UBT)के उद्धव ठाकरे ने हालही में कहा था कि अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन उनके पिता का सपना था। और मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रीय गौरव का विषय था। लेकिन कोई भी राजनीतिक दल 6 दिसंबर को सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करने के जघन्य आपराधिक कृत्य के बारे में बात नहीं कर रहा है।

साथ ही ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा, ‘भारतीय मुसलमानों के लिए संदेश स्पष्ट है। आज के भारत में हमसे अपनी औकात जानने की अपेक्षा की जाती है। हमसे चुपचाप सहमति जताने की उम्मीद की जाती है।’

यह कानून के शासन के लिए काला दिन है-ओवैसी

हालांकि ओवैसी ने कहा, ‘एक-दो पिताओं के सपने बेमानी हैं। हम अपने लाखों पूर्वजों के सपनों और संघर्षों के कारण एक स्वतंत्र गणराज्य बने। यह शर्मनाक है कि एक घोर आपराधिक कृत्य को राष्ट्रीय गौरव के क्षण तक बढ़ा दिया गया है।’

और, ‘6 दिसंबर भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। यह हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए एक काला दिन है। यह कानून के शासन के लिए काला दिन है।’

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/himanta-biswa-sarma-targets-congress-for-not-attending-ramlala-pran-pratishtha-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें