बिज़नेस

सोने-चांदी के दाम आज हुए सस्ते या महंगे? जानें आज खरीदने पर कितना आएगा खर्च

Gold Silver Price Today : घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है. एमसीएक्स के आंकड़ों की बात करें तो, पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोना 1,49,650 रुपये (प्रति 10 ग्राम) और चांदी 2,32,600 रुपये (प्रति किलोग्राम) पर बंद हुए थे. वहीं, इस सप्ताह से तुलना करें तो सोने की कीमतों में करीब 3 हजार और चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की तेजी देखने को मिली है. आइए जानते हैं, आज यानी 12 अप्रैल को इन धातुओं को खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करना होगा.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये देने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,990 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,780 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,840 रुपए
22 कैरेट – 1,40,100 रुपए
18 कैरेट – 1,14,630 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,53,820 रुपए
22 कैरेट – 1,41,000 रुपए
18 कैरेट – 1,17,600 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,840 रुपए
22 कैरेट – 1,40,100 रुपए
18 कैरेट – 1,14,630 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,890 रुपए
22 कैरेट – 1,40,150 रुपए
18 कैरेट – 1,14,680 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,990 रुपए
22 कैरेट – 1,40,250 रुपए
18 कैरेट – 1,14,780 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,890 रुपए
22 कैरेट – 1,40,150 रुपए
18 कैरेट – 1,14,680 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,52,840 रुपए
22 कैरेट – 1,40,100 रुपए
18 कैरेट – 1,14,630 रुपए

भारत में सोना-चांदी केवल निवेश का साधन नहीं है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. शादी-विवाह, त्योहार या किसी विशेष अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. भारतीय परंपरा में इन बहुमूल्य धातुओं का विशेष महत्व रहा है.

कई परिवारों के लिए सोना सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक भी होता है. यह कठिन समय में सहारा बनता है, जबकि अच्छे समय में इसे समृद्धि और प्रगति का संकेत माना जाता है. यही कारण है कि भारत में सोना-चांदी केवल निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है.

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार को मिली बड़ी सफलता, पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button