
MP: बीते दिन 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाया। तभी जबलपुर के माउंटेन मैन के नाम से मशहूर अंकित सेन ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस को फतह कर तिरंगा झंडा फहराया है. अंकित ने यह तिरंगा 15 अगस्त की सुबह 5:30 बजे फहराया था. अंकित ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने का आह्वान किया था। तभी हमने सोचा कि कुछ अनोखा और नया तरीका होना चाहिए। इसलिए मैंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस से तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की।
मजदूर का बेटा है अंकित सेन
अंकित सेन मध्य प्रदेश के जबलपुर के पड़रिया तहसील के मझौली के रहने वाले मजदूर का बेटा है। दरअसल, पिता की मासिक आय मात्र 6000 रुपए है। वहीं अब जबलपुर में अंकित सेन माउंटेन मैन के नाम से जाना जाता है। अंकित सेन को एडवेंचर का जुनून है। हालांकि इससे पहले भी वह कई पहाड़ों की चोटी को फतह कर चुका है। अंकित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंचे शिखर माउंट एल्ब्रुस पर देश की आजादी का तिरंगा फहराने का संकल्प लिया था जो 15 अगस्त, 2023 को यह सपना साकार किया।
ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: कैलाश विजयवर्गीय बनना चाहते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री?