
Anil Vij: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित न करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसा है। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई संगठन नहीं है और कुछ धड़े है जो आपस में भिड़ते रहते हैं। टिकट देने की प्रक्रिया एक पूरी प्रक्रिया होती है। हमारे भाजपा में पन्ना प्रमुख से लेकर वार्ड प्रधान, लोकसभा प्रधान, स्टेट प्रधान पूरा ढांचा बना हुआ है।
Anil Vij: अनिल विज ने कहा कांग्रेस का कोई ढांचा नहीं और जैसे सब्जी मंडी में सब्जी का भाव लगता है उसी तरह कांग्रेस में बोलिया लग रही है जो ज्यादा मोल-भाव कर देगा उसे टिकट मिल जाएगी, इसलिए कांग्रेस को टिकट देने में देर लग रही है।
Anil Vij: अनिल विज ने आगे कहा कि कांग्रेस के कुछ धड़े हैं, जो आपस में भिड़ते रहते हैं। टिकट देने की प्रक्रिया एक पूरी प्रक्रिया होती है। हमारे भाजपा में पन्ना प्रमुख से लेकर वार्ड प्रधान, लोकसभा प्रधान, स्टेट प्रधान पूरा ढांचा बना हुआ है। कांग्रेस को कोई ढांचा नहीं है। किसानों के विरोध पर पूर्व मंत्री विज ने कहा कि हमारे देश में प्रजातंत्र है। किसान व अन्य सभी अपना प्रचार कर सकते हैं, मगर किसी भी हालत में हमें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
मैं सड़क पर बैठकर राजनीति करता हूं
हरियाणा में ओपनियन पोल पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम भी अध्ययन करते है और वह सड़क पर बैठकर राजनीति करते हैं और जनता के बीच बैठता हूं और जनता का भाव जानता हूं।
ये भी पढ़ें: सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अवधपुरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप