Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में 18 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक धमाके में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि पटाखा निर्माण इकाई में करीब 20 से अधिक लोग काम कर रहे थे।
ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दौड़े
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, धमाका दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ है। धमाका इतना भयानक था कि इसकी गूंज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त यूनिट के अंदर 20 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए दौड़े।
सीएम नायडू ने जताया दुख
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मामले की गहनता से होगी जांच
प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।
ये भी पढ़ें- Iran Attack in Dubai : ईरान ने दुबई में किए दो बड़े हमले, 7 देशों पर हमले बुर्ज खलीफा पर धमाके की आशंका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









