‘देश में बहुत सी भ्रांतियां चलाई गईं, लेकिन हमें उनकी…’, अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला

Amit Shah
Amit Shah: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पुणे में भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए। हमने महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान के दौरान दौड़ते हुए देखा है, पसीना बहाते हुए देखा है, परिणाम के लिए पल-पल जूझते हुए देखा है। मैं आज कहने आया हूं कि महाराष्ट्र के हर कार्यकर्ता ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके भाजपा को यश दिलाने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा 60 साल बाद, देश में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का यश मिला है, तो वो हमारे नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिला है। आज मैं महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं को कहने आया हूं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 2014 व 2019 के योग से भी बड़ी विजय 2024 में प्राप्त करने के लिए पुरुषार्थ करना है।
अमित शाह ने कहा जब परिणाम आया तो जिसने 90% का लक्ष्य रखा था, उसके 80 की जगह 78% मार्क्स आए और दूसरे विद्यार्थी को 20% की जगह 25% आ गये। अब आप बताइए कि किस विद्यार्थी का परिणाम अच्छा है? मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि 30% मार्क्स का लक्ष्य तय करने वाला 25% मार्क्स लेकर अहंकार में आ गया।
अमित शाह ने कहा आज मैं एक उदाहरण देकर 2024 के चुनाव नतीजे को explain करना चाहता हूं… दो बच्चे थे, एक ही क्लास में पढ़ाई करते थे। एक बच्चा हमेशा 80% मार्क्स से पास होता था, क्लास में नंबर वन आता था, तीसरी बार उसने लक्ष्य तय किया कि 80% नहीं 90% लाऊंगा। दूसरा जो विद्यार्थी था, 4 साल से उसी कक्षा में था, वो पास नहीं कर पा रहा था। उसके 20% मार्क्स आ रहे थे और उसने लक्ष्य रखा कि मैं इस बार 30% लाऊंगा, उसने पास होने का लक्ष्य नहीं रखा, बल्कि 30% मार्क्स लाने का लक्ष्य रखा।
अमित शाह ने कहा भाजपा को 240 सीटें मिलीं, NDA को 300 सीटें मिलीं और पूरे इंडी गठबंधन को 240 सीटें भी नहीं मिलीं। 2014, 2019 और 2024, तीनों चुनावों का अगर योग करें तो भी कांग्रेस पार्टी की सीटें 240 नहीं पहुंचतीं।
अमित शाह ने कहा देश में बहुत सी भ्रांतियां चलाई गईं, लेकिन हमें उनकी (विपक्ष) भ्रांतियों में नहीं आना है। उन्होंने (विपक्ष) कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त कर देगी। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि 10 साल का एक्सटेंशन मोदी जी के ही समय मिला और पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आरक्षण को बल देने का काम हमारे नेता मोदी जी ने किया।
अमित शाह ने कहा मैं काफी सोच समझकर बोल रहा हूं कि महाराष्ट्र में जब जब भाजपा सरकार आती है, मराठा को रिजर्वेशन प्राप्त होता है और जब जब शरद पवार की सरकार आती है मराठा रिजर्वेशन गायब हो जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं चाहती हूं कि बंगाल के साथ हिंदुस्तान के संबंध अच्छे हों…’, शहीद दिवस रैली में बोलीं ममता बनर्जी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप