AIADMK Candidates List : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. इसी कड़ी में एआईएडीएमके ने 23 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 17 नाम शामिल हैं और पार्टी ने खास तौर पर चेन्नई की अहम सीटों पर अनुभवी नेताओं को मैदान में उतारा है.
पार्टी के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से वरिष्ठ नेता आदि राजाराम को टिकट दिया है. वहीं, थाउजेंड लाइट्स सीट से पूर्व मंत्री बी. वलारमति और अन्ना नगर से एस. गोकुला इंदिरा को उम्मीदवार बनाया गया है.
तीन चरणों में 167 उम्मीदवारों का ऐलान
आपको बता दें कि अब तक एआईएडीएमके तीन चरणों में कुल 167 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. इससे पहले जारी दो सूचियों में 150 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था. राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.
पहली सूची 25 मार्च को जारी हुई थी, जिसमें 23 उम्मीदवारों के नाम थे. इसमें पार्टी प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी को उनकी पारंपरिक एडप्पादी सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, साथ ही 21 पूर्व मंत्रियों को भी जगह दी गई थी. इसके बाद 27 मार्च को जारी दूसरी सूची में 127 प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जिनमें 46 मौजूदा विधायक और 17 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.
ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









