Ahir Women Maha Raas: कृष्ण की भक्ति में लीन महिलाओं का अद्भुत माहारास! , वीडियो वायरल

Ahir Women Maha Raas: कृष्ण की भक्ति में लीन महिलाओं का अद्भुत माहारास! , वीडियो वायरल
Ahir Women Maha Raas: गुजरात के द्वारका में कृष्ण की भक्ति में अहीर समाज की महिलाओं ने ऐसा नृत्य किया है। जिसने भी देखा मंत्रमुग्ध हो गया। बता दें कि अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विशाल नंदधाम परिसर में हुआ। इस सभा में न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों से बल्कि दुनिया भर से प्रतिभागी शामिल थे। इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक अहीर यादव समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
दो दिवसीय कार्यक्रम
बता दें कि गुजरात के द्वारका में 23-24 दिसंबर को दो दिनों तक महारास का आयोजन किया गया था। वहीं जानकारी के अनुसार दो दिवसीय समारोह बाणासुर की बेटी और भगवान कृष्ण की बहू उषा की याद में आयोजित किया गया था।
37,000 महिलाएं हुई शामिल
बताया जा रहा है कि, यह कार्यक्रम अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया था। इस समारोह में दुनिया भर से अहीर सुदाय की 37,000 महिलाएं शामिल हुईं।
ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/health/health-news-benefits-of-lukewarm-water-in-hindi/
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar