बड़ी ख़बर

सीमा हैदर के बाद पकड़ी गई एक और पाकिस्तानी महिला, अवैध तरीके से कर रही थी बॉर्डर पार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) के बाद अब एक और महिला के अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने की ख़बर आई है। जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा (Bharat-Nepal Border) पर तैनात सशस्त्र बल(SSB) ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और उसके बच्चे को पकड़ा है। महिला के पास मौजूद दस्तावेजों से पता लगता है कि महिला पाकिस्तान से ताल्लूक रखती है।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) 41वीं बटालियन ने महिला को किशनगंज के बॉर्डर से पकड़ा है। जवानों का कहना है कि महिला अपने बच्चे संग अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रही थी। सशस्त्र सीमा बल ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तान के सराफा बाजार की रहने वाली है महिला

अब तक की जानकारी के मुताबिक दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। महिला ने अपनी पहचान 62 वर्षीय शाइस्ता हनीफ, अपने पति मोहम्मद हनीफ और बच्चे की पहचान 11 वर्षीय आर्यन के रूप में बताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों के पास से मिले दस्तावेज पाकिस्तान के कराची में गहनमार रोड पर सराफा बाजार के निवासियों के हैं। सूत्रों के अनुसार, गलगलिया थाना से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में तैनात 41 एसएसबी(SSB) बटालियन के जवानों और बीआईटी पानी टंकी बीओपी के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को उस समय पकड़ लिया, जब वे नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे थे।

6 महीने पहले भी पकड़ी गई थी एक महिला

शाइस्ता और आर्यन अब तक भारत आने का कोई वैध कागज नहीं दिखा सके हैं। SSB इस मामले में अब आगे की कारवाई में जुटी है। बता दें कि अभी 6 महीने पहले भी SSB की 41वीं बटालियन ने ही किशनगंज जिले के गलगलिय थाना क्षेत्र से पाकिस्तानी महिला फरीदा मल्लिक को गिरफ्तार किया था जो अभी भी किशनगंज जेल में  बंद है। 

ये भी पढ़ें: सहाराश्री के निधन से निवेशकों की चिंता बढ़ी, क्या डूब जाएगा पैसा?

Related Articles

Back to top button