Haryanaराज्य

भिवानी में उन्नत सिंचाई उत्सव 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों और तोशाम के विकास पर दिया जोर

Haryana News : भिवानी में आयोजित उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. भिवानी में आयोजित विकास और धन्यवाद रैली में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की महत्ता व्यक्त की और कहा कि इस रैली में आकर गर्व की अनुभूति हो रही है.

तोशाम विकास और ऊर्जा पर मुख्यमंत्री का भरोसा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह जी का जीवन समाज और जन सेवा के लिए समर्पित था. चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज की यह रैली उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को समर्पित है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार तोशाम के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी, उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में गैस पाइपलाइन का विस्तार भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

हलके में विकास और कृषि खरीद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, उन्होंने भिवानी में 107 करोड़ 61 लाख रुपए की छह परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए. मुख्यमंत्री ने बताया कि तोशाम के विकास को गति देने के लिए पिछले 11 वर्षों में 283 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 258 को पूरा किया जा चुका है.

सरकारी नौकरियां और रोजगार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि उनकी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर 1,727 करोड़ 54 लाख रुपए खर्च किए हैं, उन्होंने कहा कि गत 28 मार्च से प्रदेश में सरसों की खरीद शुरू कर दी गई है और प्रदेश में 24 फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं.

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं, और भिवानी जिले के 25 हजार युवाओं को भी रोजगार मिला है.

तोशाम के लिए आईएमटी और विकास कार्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बजट में तोशाम के लिए एक आईएमटी की घोषणा भी की गई है, उन्होंने बताया कि भूमि उपलब्धता पर सीवरेज सुविधा के उपचार के लिए STP बनवाया जाएगा, जिसमें 97 करोड़ 96 लाख रुपए खर्च होंगे. इसके अलावा, तोशाम में BDPO कार्यालय का निर्माण भी करवाया जाएगा.

तोशाम में बिजली और खेल विकास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तोशाम हल्के में पंचायत द्वारा दी गई निशुल्क भूमि पर 33 KV का स्टेशन बनवाया जाएगा, उन्होंने बताया कि तोशाम में एक खेल स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा और चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम को आधुनिक खेल परिसर में तब्दील किया जाएगा. इसके अलावा, सब डिवीजन अस्पताल तोशाम को 100 बिस्तर का अस्पताल बनवाया जाएगा.

तोशाम अनाज मंडी और सड़क मरम्मत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तोशाम अनाज मंडी में फर्श, शेड और अन्य मरम्मत कार्य पूरे करवाए जाएंगे. हल्के की 6 सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ रुपए जारी किए. इसके अलावा, PWD की 19 सड़कों का चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य भी किया जाएगा, जिसमें 56 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च होंगे.

42 सड़कों की विशेष मरम्मत और कच्चे रास्ते

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 95 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 170.86 किलोमीटर लंबाई वाली 42 सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी, उन्होंने बताया कि खेतों तक जाने वाले 25 किलोमीटर के कच्चे रास्ते को भी पूरा कराया जाएगा. साथ ही, तोशाम हल्के के गांवों के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की गई.

ये भी पढ़ें- नारियल तेल और फिटकरी से स्किन के अद्भुत फायदे, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button