Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के घर लाएगा खुशियों की सौगात, साईं बाबा बरसाने वाले हैं कृपा

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज हरियाली तीज है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आइए जानते है आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा
मेष
आज सरकारी अधिकारियों को जॉब में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी बनते हुए काम के बिगड़ने की संभावना है। विवाहेतर संबंधों से आपको बचना चाहिए। त्वचा में कुछ इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
वृष
आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरता प्रतीत नहीं हो रहा है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। अहंकार के कारण मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन
आज सेल्स से जुड़े लोग अपना टार्गेट समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। अपनी विचारधारा का प्रभाव लोगों पर छोड़ पाएंगे। व्यवसाय से होने वाली आय में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों को उपहार दे सकते हैं।
कर्क
आज लोग अपनी गलतियों का आरोप भी आपके ऊपर थोपने का प्रयास कर सकते हैं। समाज में आपकी विशेषताओं पर चर्चा हो सकती है। विवादों में घिरने के बजाय उनसे जितना हो सके उतना दूरी बनाकर रखें।
सिंह
आज कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए नए तरीकों का प्रयोग करना हितकर होगा, लेकिन अधिकांश कार्य आपको अपने ही दम पर करने पड़ेंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आप पुराने ऋणों से मुक्त हो सकते हैं।
कन्या
आज व्यापारियों को नई डील करने से पहले थोड़ी सावधानी और जांच-परख कर लेनी चाहिए। अपनी क्षमताओं का सही तरह से मूल्यांकन करते हुए ही कोई काम हाथ में लें। किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है।
तुला
आज मित्र आपकी परेशानियों को समझेंगे और उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप काफी समय बिताएंगे। संतान की उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे।
वृश्चिक
आज नए कार्यों में निवेश शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक अनुबंधों को समय से पूर्ण कर लेंगे। अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति नम्रता का भाव रखें। परिवार को लेकर कुछ भावनात्मक रहेंगे।
धनु
आज व्यवसाय में प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा से आपको बचना चाहिए। यदि आप कुछ उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
मकर
आज गंभीर विषयों का अध्ययन करने के लिए दिन बहुत ही शानदार है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको इष्ट मित्रों से सलाह ले लेनी चाहिए। नए कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति के साथ झड़प होने की संभावना है।
कुंभ
आज नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में समृद्धि का वातावरण रहेगा। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उसका समाधान मिलने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों के अनुभवों से सीखने का प्रयास करें।
मीन
आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ सकता है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: आज इन तीन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते