Advertisement

Aaj ka Rashifal: आज इन तीन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Share
Advertisement

हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी प्रथमा तिथि है। दिन मंगलवार है। आज पुष्य और किंस्तुघ्न नक्षत्र के साथ हर्षण और वज्र योग का संयोग है। चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सभी ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 18 जुलाई 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

Advertisement

मेष

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर लें। शाम के समय जीवनसाथी के साथ नोक-झोक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। इंटरनेट के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन

आज अपने अधिकारों का मजबूती से उपयोग करेंगे। उच्च पद पर बैठे लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। आज आप सुबह से काफी प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है।

कर्क

आज अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में काफी रुचि लेंगे।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान ज्यादातर शान्त रहना चाहिए।

कन्या

आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। रिलेशनशिप को लेकर आप काफी भावुक रहेंगे। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता जागेगी।

तुला

आज व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो रहे हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

आज आप निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे।

धनु

आज आत्मसम्मान को लेकर चिन्ता रहेगी। यदि आपने किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे अवश्य पूरा करेंगे। कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से मन असन्तुष्ट रहेगा।

मकर

आज अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। रिश्तों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। अपनी जॉब से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। जिसके कारण आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ

आज आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमी जन को कोई वादा करना उचित नहीं है। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। कड़वी बातों का प्रयोग न करें। खानपान में तामसिक आहार को शामिल न करें।

मीन

आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है। इस समय अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम संबंधों के बीच शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Renault की गाड़ियों पर मिल रहा है शानदार ऑफर, जानें सब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *