
Aaj Ka Rashifal 28 October 2022:
मेष राशि:
युवाओं को पूरी मेहनत के साथ इंटरव्यू की तैयारी करनी चाहिए, इंटरव्यू में सफलता प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई को सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं।

वृषभ राशि:
विद्यार्थी वर्ग मेहनत से स्टडी करें, तभी वह अपनी पढ़ाई में बेहतर और मनमाफिक परिणाम ला पाएंगे। दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों के यहां जाएं या फिर उन्हें अपने घर पर बुलाएं और कुछ समय उनके साथ बिताएं।

मिथुन राशि:
व्यापारियों को अच्छा मौका मिलता दिख रहा है, ग्राहकों की भीड़ लगी रहेगी और बिक्री होने से आमदनी भी होगी। युवा वर्ग अपनी गुप्त बातें किसी दूसरे से शेयर न करें, बाद में वही लोग आपकी बातों का बेजा लाभ उठा सकते हैं।

कर्क राशि:
युवाओं का अच्छा प्रदर्शन लोगों को प्रभावित करेगा और वह आपके कार्य की प्रशंसा भी करेंगे। अपनी इस क्षमता को बनाए रखें। जीवनसाथी के करियर में उन्नति हो सकती है और यदि उन्नति न हुई तो उनके करियर का प्रारंभ हो सकता है।

सिंह राशि:
सिंह राशि वाले लोगों के लिए लोन के लिए प्रयासरत कारोबारियों को सफलता प्राप्त होगी, उनका लोन स्वीकृत हो सकता है। युवा अपने मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी करें, यही मित्र आपको मुश्किलों से बाहर निकालने में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक आज के दिन दिखावे बाजी में अधिक खर्च न करें और वहीं खर्च करें, जहां जरूरी हो, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी, जिन लोगों की प्रतियोगी परीक्षाएं निकट हैं, उनके लिए आज का अध्ययन किया विषय बहुत काम आएगा।

तुला राशि:
आज तुला राशि के लोगों को ऑनलाइन व्यापार में अवसर मिलेगा, अब तो सभी लोग ऑनलाइन परचेजिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। शोध के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन साधक के समान है, विद्यार्थी इस दिन अधिक से अधिक मेहनत करें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातक को आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो चूना लग सकता है। विद्यार्थियों को सोचा हुआ परिणाम मिलने में संदेह है, लेकिन निराश न हों और पूरी मेहनत से फिर तैयारी करें।

वृश्चिक राशि:
व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, अपने प्रॉडक्ट की पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि पैकेजिंग तो सुंदर होनी ही चाहिए। युवाओं की क्रिएटिविटी उनके भाग्य के द्वार खोल सकती है। परिवार वालों का ध्यान रखें।

मकर राशि:
आर्थिक उपलब्धियां संवरेंगी। प्रतिभा प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बड़े लक्ष्य साधने की कोशिश रहेगी। कामकाजी अनुकूलता से उत्साहित रहेंगे। तेजी से काम लेंगे। परिजनों से भेंट हो सकती है।

कुंभ राशि:
आज के दिन योजनाओं के अनुपालन में सफल रहेंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। पैतृक विषय गति पाएंगे। योग्यता प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे। लगन से लक्ष्य पाएंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। सामाजिक मामलों को बल मिलेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक धैर्य के साथ सभी कार्यों को करने की कोशिश करें। युवा ध्यान रखें, उनका शत्रु पक्ष कमियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगा, इसलिए अपनी कमियां उजागर न होने दें।
