Delhi NCR

दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की जली हालत में मिली लाशें

Delhi News : दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंगलवार सुबह पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. आदर्श नगर क्षेत्र के मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में हुए इस हादसे में पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की जान चली गई. तीनों के शव जली हुई अवस्था में मिले हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कमरे से तीन शव बरामद

जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर स्थित DMRC क्वार्टर की एक इमारत में अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान कमरे से तीन जले हुए शव बरामद किए गए.

6 दमकल गाड़ियों को मौके पहुंची

मृतकों की पहचान 42 साल के अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है. फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि, रात करीब 2:39 बजे कंट्रोल रूम को एक इमरजेंसी कॉल मिली, जिसमें आदर्श नगर स्थित मेट्रो स्टाफ क्वार्टर के घरेलू सामान में आग लगने की सूचना दी गई थी. इसके बाद दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा.

वहीं, आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. हालांकि आग लगने के कारणों जांच जारी है.

ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button