Uttar Pradesh

प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से 5 मजदूरों की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में चंदापुर स्थित सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी बिल्डिंग को गिरते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में यह भी स्पष्ट होता दिख रहा है कि कोल्ड स्टोरेज का निर्माण बेहद लापरवाही से किया गया था. पूरी डिजाइन खंभों के सहारे खड़ी थी और उसमें आरसीसी बीम जैसी जरूरी मजबूती नहीं दी गई थी. इसके बावजूद भारी-भरकम ट्रकों को उसी ढांचे पर खड़ा किया जाता था, जो गंभीर सुरक्षा चूक को दर्शाता है. इससे साफ है कि निर्माण में मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था.

गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि छत गिरने के साथ ही अंदर रखा अमोनिया गैस का टैंक फट गया, जिससे गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया. हादसे के समय अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादले में 5 मजदूरों की मौत हो गई.

16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला

रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और अब तक 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं. बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का काम चल रहा था.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button