विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत, 1500 से ज्यादा घर तबाह

Colombia Earthquake 2026 : कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े इलाके में भारी तबाही मचाई है. अब तक 111 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 87 लोग घायल बताए जा रहे हैं. भूकंप के झटकों से 1,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. कई मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि 61 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है. मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

भूकंप के एक दिन बाद पश्चिमी कोलंबिया में बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. कैली, क्विब्डो, पेरेइरा और आसपास के इलाकों में बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. करीब 1,600 इमारतों के क्षतिग्रस्त या ढहने की खबर है. कई परिवार अपने घरों के मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं. लापता लोगों की जानकारी साझा करने के लिए नागरिकों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी बनाए हैं.

बच्चों के लिए बनाए जा रहे सुरक्षित स्थान

राहत एजेंसियां बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं. प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे सुरक्षित स्थान तैयार किए जा रहे हैं, जहां उन बच्चों को रखा जा सके, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. इन जगहों पर बच्चों के लिए खेल और दूसरी गतिविधियों की व्यवस्था भी की जाएगी.

भूकंप का केंद्र चोको क्षेत्र में था. यह इलाका लंबे समय से गरीबी, उपेक्षा और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों से प्रभावित रहा है. घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई इलाकों तक नाव या विमान से ही पहुंचा जा सकता है, जिससे राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं.

राष्ट्रपति क्विब्डो पहुंचे

कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रीएला सोमवार रात क्षेत्र की राजधानी क्विब्डो पहुंचे, उन्होंने भूकंप से हुए नुकसान का जायजा लिया और राहत-बचाव अभियान की स्थिति की जानकारी ली.

10 अगस्त को चोको के सैन जोसे डेल पालमार में आया 7.4 तीव्रता का यह भूकंप 2026 के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में शामिल है.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button