
Today Weather Update : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलने लगा है। कहीं हल्की धूप के साथ धूंध, कहीं बारिश तो कहीं पूरी तरह कोहरे का चादर बिछा नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 25 नवंबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बात करें उत्तर भारत की तो आज सुबह से कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है।
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां आसमान भले ही साफ हो लेकिन धुंध की झलक यहां भी बरकरार है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। शाम और रात के समय हवा उत्तर-पूर्वी दिशा से चलेगी और इसकी रफ्तार घट सकती है।
ये भी पढ़ें – भाजपा-अकाली गठबंधन को CM मान ने बताया ‘ठग जोड़’, कहा- कुर्सियों को बचाने के लिए हुआ गठबंधन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







