Punjab News : पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने गत शाम रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर विभाग के चल रहे विकास कार्यों तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
बैठक के दौरान विभाग के ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, चल रही गतिविधियों और विभिन्न कल्याणकारी कार्यों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.
इस अवसर पर मंत्री भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है, उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का मान-सम्मान हर स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है, उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों का पूरी गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए.
ये भी पढ़ें – पंजाब की जसप्रीत कौर इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में अव्वल, मान सरकार देगी 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








