Punjab

पंजाब के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, हरपाल सिंह चीमा ने मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश

Punjab News : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की जायज मांगों के शीघ्र निपटारे और एक सप्ताह के भीतर प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। चीमा ने कहा कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी जायज मांगें पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab News : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां अपने कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके लंबित मामलों और शिकायतों पर चर्चा करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।

बैठकों के दौरान यूनियन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। कर्मचारी यूनियनों के सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भगवंत मान सरकार अपने कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं

बैठक में विचार किए गए मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए और एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह थे उपस्थित

इस बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी फेडरेशन पंजाब (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन कुलजीत सिंह लोहका, ऑल डिप्लोमा डिग्री अप्रेंटिसशिप एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह, पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) के प्रधान गुरविंदर सिंह, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान गुरजिंदर सिंह, आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर्स निरोल यूनियन पंजाब की प्रधान किरणदीप कौर, एनलिस्टमेंट आउटसोर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी पंजाब के प्रधान वरिंदर सिंह, एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधि रणजीत सिंह बरनाला, 3704 अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रधान हरजिंदर सिंह, मिड-डे मील एवं सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह तथा ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हासिल की PhD की डिग्री, राजनीति के साथ-साथ पढ़ाई भी थी जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button