Female SI Death : ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने के बाथरूम में महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मिला. 2023 बैच की अधिकारी की अचानक मौत से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान रश्मि गौतम की तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद वह बाथरूम गईं, जहां कुछ देर बाद उनका शव मिला.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में महिला अधिकारी के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
महिला सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








