Delhi NCRमौसम

दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, आज भी खराब रहेगी हवा, छाए रहेंगे हल्के बादल

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की समस्या फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही है. राजधानी की हवा अब भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, कुछ इलाकों में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन कई स्थानों पर स्थिति अब भी चिंताजनक है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, गुरुवार (12 नवंबर) सुबह 6:30 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 319 दर्ज किया गया. वहीं, कुछ निगरानी केंद्रों पर यह आंकड़ा 400 के पार पहुंच गया.

प्रदूषण के मामले में आईआईटी दिल्ली सबसे आगे रहा, जहां AQI 412 दर्ज किया गया. इसके बाद NSUT जाफरपुर निगरानी केंद्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 394 और डीयू नॉर्थ कैंपस में 392 रिकॉर्ड किया गया. इन आंकड़ों से साफ है कि राजधानी के कई हिस्सों में लोगों को अभी भी प्रदूषित हवा का सामना करना पड़ रहा है.

सुबह छाएगा हल्का कोहरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार (11 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है. पालम में सबसे कम अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान हवा में नमी का स्तर 53 से 100 प्रतिशत के बीच रहा.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में आसमान पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. सुबह हल्का कोहरा रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला. मौसम विभाग ने फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं. सुबह और शाम को धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Milk Price Hike : दिल्ली-NCR में महंगा हुआ दूध, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें, जानिए नए रेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button