Uttar Pradesh

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने 4 नवंबर के लिए जारी किया ताजा अपडेट

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है. मानसून की विदाई के बाद बारिश का सिलसिला थम चुका है और प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है, तो कई इलाकों में कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है. ऐसे में सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में सर्दी और तेजी से बढ़ने वाली है?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 नवंबर को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कहीं भी बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और शाम हल्की सर्दी का एहसास होगा. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में भी प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. 5 से 9 नवंबर के बीच मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. यानी फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं अधिकतम तापमान में अगले सात दिनों तक खास बदलाव के आसार नहीं हैं.

लखनऊ में 30 डिग्री रहेगा तापमान

राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी. यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पिछले तीन दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड के बढ़ते असर के बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है.

बीते 24 घंटों में मुजफ्फरनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरदोई, उरई, मेरठ और बरेली भी प्रदेश के ठंडे जिलों में शामिल रहे. दूसरी ओर, झांसी 31.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा. प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच और आगरा में भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा.

ये भी पढ़ें- अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button