राष्ट्रीय

MLC चुनाव में 28 सीटों पर कौन आगे, किसने दर्ज की जीत? जानिए पूरा अपडेट

MLC Election Results : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों पर नतीजे आना शुरू हो गए हैं. जिसमें से 11 सीटें यूपी, बिहार की 8 सीटें, कर्नाटक में 4 सीटों और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर लगातार उतार-चढ़ाव वाले रुझान सामने आ रहे हैं. मतगणना जारी है. विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है. किस राज्य में किस पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

उत्तर प्रदेश में 11 में से 7 सीटों का रिजल्ट सामने आ चुका है. जिसमें बीजेपी ने बढ़त बना ली है. बीजेपी ने अब तक 5 सीटें जीत ली हैं और 2 पर समाजवादी पार्टी ने जगह बनाई है. लखनऊ खंड शिक्षक सीट से बीजेपी के उमेश द्विवेदी जीते हैं. दूसरी मेरठ खंड शिक्षक सीट है. जिससे श्रीचंद शर्मा जीते हैं. तीसरी मेरठ स्नातक सीट है जिसे दिनेश गोयल ने जीत लिया है. बीजेपी को चौथी सीट बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक की मिली है. इससे हरि सिंह ढिल्लों जीते हैं. पांचवीं आगरा स्नातक सीट पर मानवेन्द्र प्रताप सिंह (गुरुजी) ने जीत दर्ज की है.

वाराणसी को समाजवादी पार्टी ने अपने नाम किया है. वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन सीट लाल बिहारी यादव जीते हैं. आगरा शिक्षक सीट पर सपा डॉक्टर आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. अभी लखनऊ स्नातक, वाराणसी स्नातक, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट की काउंटिंग जारी है. जल्द ही इसके भी नतीजे आ जाएंगे.

पटना में किसने मारी बाजी

वहीं, बिहार की 8 विधान परिषद सीटों में से 5 शिक्षक निर्वाचन सीटों पर रिजल्ट आ गया है. पटना शिक्षक सीट से आरजेडी के डॉ संजीव जीते हैं. तिरहुत शिक्षक सीट की बात करें तो इसे बीजेपी ने अपने नाम किया है. बीजेपी के नरेंद्र सिंह ने ये सीट जीती है. दरभंगा शिक्षक सीट सजन सुराज के सुरेश प्रसाद राय ने अपने नाम की है. वहीं सारण शिक्षक सीट से बीजेपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है. पटना स्नातक सीट से जेडीयू के नीरज कुमार जीते हैं.

महाराष्ट्र सीटों का क्या है हाल

महाराष्ट्र में 5 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए हैं. यहां अभी तक किसी सीट का रिजल्ट नहीं आया है मतगणना जारी है. अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाइक 3650 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट का जल्द ही रिजल्ट आने वाला है.

कर्नाटक में बीजेपी ने जीती सीट

कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं. जिसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. कर्नाटक में चारों सीटों का रिजल्ट सामने आ गया है. सभी सीटें बीजेपी और जेडी(एस) ने अपने नाम कर ली है. बीजेपी उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है. वहीं दक्षिण पूर्व स्नातक से बीजेपी के चिदानंद एम गौड़ा ने जीत हासिल की है.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है. उत्तर-पूर्व शिक्षक से बीजेपी के शशिल जी. नमोशी ने जीत हासिल की. वहीं बेंगलुरु शिक्षक से जेडी(एस) के पुट्टन्ना जीते हैं.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu की जेल से 17 कैदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button