Other States

मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

BombThreat : मुंबई के 3 से 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया. मुंबई पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सभी संबंधित स्थानों की जांच कराई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.

वहीं, मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है. मेयर को धमकी मिलने की यह तीसरी घटना बताई जा रही है. लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- अगर 2027 में गलती से भी कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो वह फ्री बिजली, ₹10 लाख का हेल्थ कवर और महिलाओं की वित्तीय मदद छीन लेगी- अमन अरोड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button