राष्ट्रीय

PM मोदी, राजनाथ सिंह और CM योगी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

Vijayadashami 2026 : विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए कामना की कि विजय का यह पर्व सभी के संकल्प को नई शक्ति दे और लोगों का जीवन सुख, सौभाग्य व सफलता से समृद्ध हो, उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीराम की स्तुति भी की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा कि यह पर्व देश की आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव है. राजनाथ सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द को बढ़ावा मिले.

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को विजयादशमी की बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण कराता है. साथ ही, लोगों को अहंकार और नकारात्मकता त्यागकर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल की कामना की.

ये भी पढ़ें – पेरिस में CM भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘सोहणा’ ब्रांड के दो नए उत्पाद, पंजाब के खाद्य निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button