Other States

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का दिया था लालच

Tiger Shroff Firing Case : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मुंबई में 18 अक्टूबर को अभिनेता की गाड़ी पर गोलियां चलाने की घटना के बाद अब हरियाणा के सोनीपत से समीर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने हमले में शामिल तीनों आरोपियों का संपर्क विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित से कराया था. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

जांच के मुताबिक, समीर ने रेहान उर्फ सुक्का की बातचीत अनिल पंडित से कराई थी. आरोप है कि रेहान को हमले के लिए 35 हजार रुपये और विदेश में बसने का लालच दिया गया था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात की योजना किस तरह तैयार की गई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे.

इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया था. पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद तीनों मुंबई से भागने की कोशिश कर रहे थे. उनका इरादा नेपाल जाने का था, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रेन में ही पकड़ लिया. अब उनसे मुंबई में आगे की पूछताछ की जा रही है.

जग्गी ऐप के जरिए होती थी बातचीत

जांच में सामने आया है कि अनिल पंडित आरोपियों से संपर्क बनाए रखने के लिए जग्गी ऐप का इस्तेमाल करता था. आरोप है कि हमलावरों को हथियारों की जगह की जानकारी संदेश के जरिए दी गई थी. पुलिस को शक है कि मुंबई में कुछ अन्य लोग भी आरोपियों की मदद कर रहे थे. उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

रैपिडो ने भी दी सफाई

इस मामले में रैपिडो का नाम सामने आने के बाद कंपनी ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति 14 अक्टूबर से उसके प्लेटफॉर्म पर ड्राइवर के रूप में सक्रिय नहीं था. घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवा का इस्तेमाल ग्राहक के तौर पर किया था. कंपनी ने कहा कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और आपराधिक गतिविधियों के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस नीति है.

ये भी पढ़ें – पेरिस में CM भगवंत मान ने लॉन्च किए ‘सोहणा’ ब्रांड के दो नए उत्पाद, पंजाब के खाद्य निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button