AAP Protest : वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी आम आदमी पार्टी के नेता और एसैप कार्यकर्ता जंतर-मंतर जाने के लिए सड़कों पर उतरे. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं साथ आगे बढ़ रहे सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बर्बारता के साथ पेश आई और जबरन उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया. इस दौरान संजय सिंह ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और बैलेट पेपर से चुनाव हो. साथ ही चुनाव आयुक्तों का निष्पक्ष चयन किया जाए.
“आप” के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए क्योंकि उसने 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी की है. देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं और चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाया जाए, जिसमें सरकार का बहुमत नहीं होना चाहिए, उन्होंने मांग की कि सरकार प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान दे दे.
प्रदर्शन जारी रहेंगे
वहीं, “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे. दिल्ली पुलिस चाहे डंडे मारे, सड़कों पर घसीटे, कपड़े फाड़े या सिर फोड़े, लेकिन हम अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए अपना हक मांगते रहेंगे और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे.
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है. सरकार को लग रहा है कि 50 हजार पुलिस वाले भी जंतर-मंतर को नहीं बचा पा रहे हैं क्योंकि जनता, बच्चे और लड़कियां वहां पहुंच रहे हैं, इसलिए सरकार अब लोगों को दूर भेजना चाहती है. कोई बात नहीं, सरकार हमें रामलीला मैदान दे दे, हम रामलीला मैदान में भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.
एसआईआर रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर प्रदर्शन के दौरान का अपना एक वीडियो साझा कर कहा कि दिल्ली पुलिस ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की. यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने मेरा गला घोंटने की कोशिश की है. अभिषेक कुमार चिल्लाए कि वे मेरा गला घोंट रहे हैं और एक पुलिसकर्मी ने उनके चेहरे पर धक्का दिया. पुलिस ने जानबूझकर मुझे घेर लिया ताकि मीडिया के कैमरे वीडियो रिकॉर्ड न कर सकें. एलजी साहब से को इस मामले की जांच करनी चाहिए.
वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि जहां भी जगह मिलेगी, वहां आंदोलन और सत्याग्रह होगा. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि देश के अंदर एसआईआर रद्द नहीं होता, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता और निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए जाते.
ये भी पढ़ें – जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थलों की सूची से बाहर, गृह मंत्रालय ने तय कीं 3 नई जगहें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









