Uttar Pradesh

दिल्ली में हथियारबंद जवानों की तैनाती पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Akhilesh Yadav : दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर सियासत तेज हो गई है. जंतर-मंतर पर हथियारों से लैस सुरक्षा बलों की तैनाती का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने दिल्ली को छावनी में बदलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता जितनी डरी होती है, उसकी बंदूक उतनी बड़ी होती है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सशस्त्र बल जिन बेहद खतरनाक हथियारों से लैस करके जंतर-मंतर पर भेजे गए, उसे देखकर तो लगता है कि अब केवल टैंक आना बाकी है. सत्ता जितनी डरी होती है, उसकी बंदूक उतनी बड़ी होती है.” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब INDIA ब्लॉक के नेताओं का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च प्रस्तावित है.

राहुल गांधी और खरगे के नेतृत्व में मार्च

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च बाराखंभा रोड से शुरू हुआ. इस मार्च का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की घोषणा की है. कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों और लोगों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है.

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

मार्च से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा, उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष को उनके अतीत और कथित भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मार्च में शामिल होने के इच्छुक सभी लोगों का स्वागत है.

विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली में बड़ी संख्या में सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें भी तैनात हैं. इस बीच, सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर अखिलेश यादव के बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है.

ये भी पढ़ें- ट्रम्प का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, बोले- यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए, रूस से डीजल डील पर बड़ा फैसला, भड़के जेलेंस्की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button