India Gold Medal : 2026 एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. तीरंदाजी के महिला कंपाउंड टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. भारतीय टीम की ज्योति, चिकिता और प्रीतिका ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए 238 का स्कोर बनाया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. भारत ने चीन को 238-234 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
मैच के पहले सेट में ही भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए परफेक्ट 60 अंक हासिल किए, जबकि चीन की टीम 58 अंक ही जुटा सकी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में अपनी बढ़त कायम रखी.
चारों सेट में भारत का दबदबा
चार सीरीज तक चले इस मुकाबले में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।
पहला सेट — 60-58
दूसरा सेट — 59-58
तीसरा सेट — 60-59
चौथा सेट — 60-59
तीसरे सेट में चीन ने परफेक्ट 60 का स्कोर किया, लेकिन भारतीय टीम ने 59 अंक हासिल कर अपनी बढ़त बनाए रखी. उस समय कुल स्कोर 178-176 से भारत के पक्ष में था. आखिरी सेट में दबाव के बावजूद ज्योति, चिकिता और प्रीतिका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और परफेक्ट 60 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल पक्का कर दिया.
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
महिला कंपाउंड टीम इवेंट में इससे पहले विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था. दक्षिण कोरिया ने 2014 एशियन गेम्स के फाइनल में 238 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था. अब भारत की बेटियों ने 238 अंक हासिल कर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार सटीकता दिखाई और 24 शॉट्स में से 22 बार 10 अंक हासिल किए.
ज्योति, चिकिता और प्रीतिका की इस ऐतिहासिक जीत ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के अभियान को और मजबूत कर दिया है.
ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









