South Africa Shooting : दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (SAPS) के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:30 बजे गौतेंग प्रांत के वेडेला टाउनशिप में स्थित एक बार में गोलीबारी की घटना हुई. बताया गया कि हमलावरों के पास कथित तौर पर AK-47 राइफल और पिस्तौल थीं.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं. मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर ही 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. गोलीबारी में घायल हुए 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के पीछे क्या मकसद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Trade Show 2026 : जेन अल्फा के हाथों में ‘दुनिया की कमान’, ट्रेड शो में बच्चों ने संभाला ग्लोबल लीडर्स का रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









