SIR Controversy : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक होने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में SIR समेत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी.
वहीं, मुंबई में आज शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दोनों दल 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में संयुक्त मोर्चा निकालने की तैयारी में हैं.
ज्ञानेश कुमार मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. याचिका में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और उनके फैसलों पर रोक लगाने की मांग की गई है.
इससे पहले कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन किए थे. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी 2 अक्टूबर से मुंबई में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है.
बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों पर किया पलटवार
विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह हताशा और निराशा है, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस केरल या तमिलनाडु जैसे राज्यों में चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हार के बाद चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराती है.
पटना में JDU प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जीत के समय अलग और हार के बाद अलग नजरिया अपनाना कांग्रेस की आदत बन गई है.
SIR को लेकर किया दावा
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में SIR को लेकर यमुना किनारे बेला एस्टेट का दौरा किया. राहुल गांधी ने दावा किया कि यहां रहने वाले 728 लोगों में से SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम हटा दिए गए. उन्होंने कहा कि ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव व 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं. राहुल गांधी ने इस दौरान SDM से भी बात की और मामले को लेकर सवाल उठाए.
ये भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









