Uttar Pradesh

UP में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत? लखनऊ में टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है. गुरुवार शाम से शुरू हुई लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है. इसका असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सितंबर महीने में लखनऊ का तापमान 19 साल के रिकॉर्ड स्तर तक नीचे पहुंच गया है. मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को सितंबर में ही सर्दी जैसा एहसास होने लगा है.

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है.

कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. तराई क्षेत्र के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

इन इलाकों में पहले से ही बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है. मुरादाबाद और बरेली में कई जगहों पर पानी घरों तक पहुंच गया है. निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 से अधिक जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं बरेली में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री तक पहुंच सकता है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री तक नीचे रहने की संभावना है.

सोमवार से मौसम साफ होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है. हालांकि, पिछले तीन दिनों की बारिश ने शहरों में जलभराव के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है.

ये भी पढ़ें- Trade Show 2026 : जेन अल्फा के हाथों में ‘दुनिया की कमान’, ट्रेड शो में बच्चों ने संभाला ग्लोबल लीडर्स का रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button