Ganpati Festival Special : त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और गणपति उत्सव को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर इस बार आप मोदक के अलावा कोई अलग मिठाई बनाना चाहते हैं तो मिल्क केक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मिठाई स्वाद में खास होने के साथ घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है।
मिल्क केक बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
मिल्क केक बनाने के लिए आपको 2 कप मिल्क पाउडर, आधा लीटर फुल क्रीम दूध, आधा कप चीनी, एक चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच देसी घी और सजावट के लिए बादाम-पिस्ता की जरूरत होगी।
ऐसे तैयार करें मिल्क केक
सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप मिल्क पाउडर लें और उसमें करीब 250 ग्राम दूध मिलाकर कंडेंस्ड मिल्क तैयार करें। इसे मिलाते समय ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठें न बनें। इसके बाद मोटे तले वाली कड़ाही में आधा कप चीनी डालकर मध्यम आंच पर कैरेमलाइज करें। जब चीनी पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें बचा हुआ दूध धीरे-धीरे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
दूध के मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस डालें, जिससे दूध फटकर दानेदार टेक्सचर तैयार करेगा। इसके बाद इसे कुछ देर पकाएं और फिर इसमें देसी घी मिलाएं। घी मिठाई को मुलायम बनाने में मदद करता है।
कुछ घंटों में तैयार होगी मिठाई
अब तैयार मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ समय पकाने के बाद जब मिश्रण गाढ़ा होकर आटे जैसा बनने लगे तो गैस बंद कर दें। इस मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर 2 से 3 घंटे के लिए सेट होने दें। इसके बाद इसे निकालकर अपनी पसंद के आकार में काटें और ऊपर से बादाम-पिस्ता सजाएं। आपकी स्वादिष्ट घर की बनी मिल्क केक मिठाई तैयार है।
ये भी पढ़ें- लंबे समय तक बैठे रहना पड़ सकता है भारी, हर 30-60 मिनट में उठना क्यों है जरूरी?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









