Delhi NCR

सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम गिरफ्तार, भिवाड़ी से पुलिस ने पकड़ा

Saty Niketan : दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हादसे के बाद से ही वह फरार था. पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था. पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया, यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी. आरोप है कि बेसमेंट पर मरम्मत का काम हो रहा था जिसके कारण इमारत गिर गई. दिल्ली पुलिस की 10 टीमें हरिराम की तलाश में जुटी हुई थी और कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है और अब आगे की जांच की जा रही है.

हादसे में 12 लोगों को बाहर निकाला गया

सत्य निकेतम में हुए हादसे में 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिसमें अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है. कई छात्र अब भी लापता बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ, दमकल विभाग और डीडीएमए सहित कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.

आपको बता दें कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे सत्य निकेतन में मौजूद ये बिल्डिंग भराभर कर गिर गई जिसमें कई छात्र दब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए. चश्मदीदों ने बताया कि कई छात्र इस हादसे की चपेट में आ गए. मलबे के नीचे से बचाओं-बचाओं की आवाजें भी आ रही थीं. दिल्ली पुलिस के बाद एनडीआरएफ और अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

ये भी पढ़ें- यूपी में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button