Delhi NCR

जंतर-मंतर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर कसेगा शिकंजा, SC-ST धाराएं लगाने की तैयारी

Jantar Mantar Attack : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई को आयोजित संसद मार्च के दौरान निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के सोशल मीडिया पर सामने आए कथित कबूलनामे वाले वीडियो के बाद शुक्रवार, 4 सितंबर को CJP के नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद मार्ग थाने पहुंचे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की.

चंद्रशेखर आजाद और CJP नेताओं की पुलिस अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC-ST एक्ट की धाराएं लगाने की तैयारी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस संजय कुमार का दोबारा मेडिकल परीक्षण भी कराएगी. पुलिस की आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय होने की बात सामने आई है.

कबूलनामे के बाद बढ़ी कार्रवाई की मांग

सूत्रों के अनुसार, संजय कुमार की दोबारा मेडिकल जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी जाए या नहीं. चोटों की प्रकृति और मेडिकल रिपोर्ट को इस फैसले में अहम माना जा रहा है.

वहीं, आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित किए जाने की बात कही जा रही है. सोशल मीडिया पर उसके कथित कबूलनामे के वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग लगातार तेज हुई है.

फिलहाल पुलिस की अगली कार्रवाई मेडिकल जांच और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर होने की उम्मीद है. मामले में SC-ST की धाराएं जोड़ने और गिरफ्तारी को लेकर अब आधिकारिक कार्रवाई का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं खास पंचामृत का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button