Haryana GST Collection : हरियाणा ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में प्रदेश के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो देशभर में सबसे अधिक है।
प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि में बढ़कर 24,662 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 19,174 करोड़ रुपये था।
अगस्त में भी राजस्व में बड़ा उछाल
अगस्त 2026 में हरियाणा को एसजीएसटी से 4,982 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछले साल अगस्त की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। राज्य की आर्थिक गतिविधियों और बेहतर कर प्रबंधन को इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
कम करदाताओं के बावजूद बड़ा योगदान
हरियाणा की खास बात यह है कि देश के कुल जीएसटी करदाताओं में प्रदेश की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद देश के कुल जीएसटी संग्रह में हरियाणा का योगदान करीब 7.7 प्रतिशत है। प्रदेश की इस उपलब्धि को औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और मजबूत राजस्व प्रशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में धमाका, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई, हर घंटे बिक रहे 1000 से ज्यादा टिकट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









