Bihar

तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग, बोले- खतरे को हल्के में न लें

Tej Pratap Yadav : जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है, उन्होंने रविवार (30 अगस्त, 2026) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर परिस्थितियां बन रही है, उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से पूरे मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है.

तेज प्रताप यादव ने अपनी पोस्ट में बताया कि दो दिन पहले उनके आवास के बाहर दो लोगों को शराब के नशे में पकड़ा गया था. इसकी सूचना सचिवालय थाना को दी गई, जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इसके बाद संबंधित लोगों के परिजनों के उनके आवास के बाहर इकट्ठा होकर घेराव करने को उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक बताया.

आवागमन और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर असर

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण उनका आवागमन और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होना प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए उनकी सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की अपील की.

तेज प्रताप ने मांगी पर्याप्त सुरक्षा

उन्होंने आवास के साथ-साथ आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उन्हें तत्काल पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की, उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए समय रहते जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है.

बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं. एक तरफ वह ‘भोजपुरी बवाल’ शो में कई तरह के दावे कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार सरकार के एक मंत्री को लेकर टिप्पणी के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है. इन घटनाओं के चलते वह एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button