Punjab

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी, 424 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 213वें दिन राज्यभर में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 648 ठिकानों पर छापेमारी कर 424 लोगों को गिरफ्तार किया और 7 हथियार बरामद किए। अभियान के तहत अब तक 63,065 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एजीटीएफ के समन्वय से गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

Gangstran te Vaar : ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 213वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 648 ठिकानों पर छापेमारी की।

‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अब तक कुल गिरफ्तारियां 60 हजार पार

213वें दिन पुलिस टीमों ने 424 व्यक्तियों को सात हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 63,065 हो गई हैं। इसके अलावा 226 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 12 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

अफीम, हेरोइन समेत ड्रग मनी बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 538वें दिन 52 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6.2 किलो हेरोइन, 50 ग्राम अफीम, 150 नशीली गोलियां और 4900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 538 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76,253 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज नौ व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- छत्तबीड़ चिड़ियाघर में टूटा रिकॉर्ड, 8 महीने में पहुंचे 3.71 लाख पर्यटक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button