Chhatbir Zoo : महिंदर चौधरी जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ में पर्यटकों की लगातार बढ़ रही आमद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रत्यक्ष परिणाम दर्शा रही है। यह जानकारी साझा करते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मौजूदा वर्ष के पहले 8 महीनों में छत्तबीड़ चिड़ियाघर में 3,71,011 पर्यटकों की आमद दर्ज की गई है, जो राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है।
उत्साहजनक सहयोग अभियान की सफलता
इस संबंध में पंजाब के वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हमारी सरकार लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण और देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और लोगों की ओर से मिला उत्साहजनक सहयोग इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।
पक्षियों और जानवरों की प्रजातियां
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छत्तबीड़ चिड़ियाघर में केवल जनवरी महीने में ही 48,719 पर्यटक पहुंचे, जबकि फरवरी में 54,216, मार्च में 66,377, अप्रैल में 40,168, मई में 33134, जून में 71928, जुलाई में 35980 और अगस्त में 20489 पर्यटकों ने यहां के सुव्यवस्थित और बेहतरीन तरीके से संजोए गए वातावरण में विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों की प्रजातियों को देखा।
चिड़ियाघर में कई महत्वपूर्ण पहलें
चिड़ियाघर में की गई वन एवं वन्यजीव संरक्षण संबंधी पहलों का उल्लेख करते हुए लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत छत्तबीड़ चिड़ियाघर में कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं।
एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क
उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा और सबसे लंबा वॉक-इन एवियरी (पक्षीघर) आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इसके साथ ही पर्यटकों के शैक्षणिक और मनोरंजक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क भी स्थापित किया गया है।
ये भी पढ़ें- मोहाली बनेगा अगला बड़ा GCC हब? पंजाब ने ग्लोबल कंपनियों को दिया बड़ा न्योता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









