Monsoon 2026 : यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश के चलते घाघरा-सरयू, गंगा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। गुजरात में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, उत्तराखंड में भी खराब मौसम के चलते बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद किए गए हैं।
पश्चिमी हिस्से में बारिश का अलर्ट
बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। इसकी बड़ी वजह पश्चिमी गर्म हवाएं हैं। बात अगर MP मध्य प्रदेश की करें तो मानसून के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम वहां एक्टिव हैं। इसके चलते अगले 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है।
टापू पर फंसे चार लोग
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पिकनिक मनाने गए चार लोग अचानक एक टापू पर नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए। ऐसे में उनके पास ड्रोन की सहायता से खाना पहुंचाया गया। करीब 11 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
भारी बारिश और तेज हवाएं
वहीं गुजरात में भी मानसून का कहर जारी है। खेड़ा जिले में शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। नडियाद और आसपास के गांवों में लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों का हाल बेहाल है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









