Other States

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का तंज, CJP को बताया असली विष्णु का अवतार

Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) और मनसे प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा विजय सभा में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी देखने को मिली. छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आए. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

उद्धव ठाकरे ने कहा, “एक कॉकरोच जिसने सरकार को सबक सिखाया, यह असली विष्णु का अवतार है. यह अंधभक्तों के खिलाफ देशभक्तों की जीत है.” उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि एनडीए में इस्तीफे नहीं होते हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा, “रक्षा मंत्री ने क्या कहा है? धर्मेंद्र प्रधान की रक्षा तो कर ही नहीं पाए.”

राज ठाकरे ने नहीं की राजनीतिक टिप्पणी

सभा के दौरान राज ठाकरे ने कोई बड़ा राजनीतिक भाषण नहीं दिया, उन्होंने केवल मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस के कामकाज के अंतर का जिक्र किया. कार्यक्रम में राजनीतिक टिप्पणी करने से उन्होंने परहेज किया.

बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए शिवाजी पार्क और उसके आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. कई रास्तों को बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई. इसके अलावा, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था. पुलिस की मॉनिटरिंग वैन भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई. पहले इसे तिरंगा रैली के रूप में आयोजित किया जाना था, लेकिन बाद में इसे विजय सभा का स्वरूप दिया गया.

रोहित पवार ने छात्रों की एकजुटता को सराहा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय ने युवाओं को एकजुट कर दिया, उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग एक भारतीय के रूप में एक सामूहिक पहचान में जुड़े हैं, उन्होंने कहा, “इस एकता से मिली सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर हम साथ खड़े हों तो हम जीत सकते हैं. यह हमारे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है.”

समर्थकों ने क्या कहा?

रैली के दौरान एक समर्थक ने कहा कि सरकार इन सवालों का जवाब नहीं दे रही थी और उसे जनता के सवालों से डर नहीं था, लेकिन इस आंदोलन ने उसे जवाबदेह होना सिखाया है, उन्होंने कहा कि जनता आगे भी हर मुद्दे पर सवाल उठाती रहेगी.

वहीं, एक छात्रा ने कहा कि छात्र लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उन्हें प्रक्रिया अनुचित लग रही थी. अब जब उन्हें सफलता मिली है, तो वह इस जीत का जश्न मनाने यहां पहुंची हैं.

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button