Punjab

पंजाब यूनिवर्सिटी ने राज्य सूचना आयुक्त पंजाब का किया सम्मान

Punjab University : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की कुलपति डॉ. रेणु विग ने आज राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब एवं प्रसिद्ध लेखक हरप्रीत संधू को, पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देने, साहित्यिक योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की शान बढ़ाने तथा समर्पित साहित्य और चित्रकला के माध्यम से पंजाब यूनिवर्सिटी की प्राकृतिक और विरासती संपदा को प्रदर्शित करने में उनके शानदार योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

निरंतर प्रयासों के लिए प्रशंसा पत्र भेंट

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु विग द्वारा हरप्रीत संधू को विद्यार्थियों, विद्वानों और शैक्षणिक समुदाय में पढ़ने का रुझान बहाल करने, ज्ञान के प्रसार और पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के लिए प्रशंसा पत्र भेंट किया गया।

पर्यावरण जागरूकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता

पंजाब यूनिवर्सिटी ने माना कि संधू ने अपनी चित्रकला एवं साहित्यिक योगदान के माध्यम से न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक महत्ता को बढ़ाया है, बल्कि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और आने वाली पीढ़ियों के लाभ के लिए पुस्तकालय संसाधनों को भी और अधिक समृद्ध बनाया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा साहित्य, विरासत के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button