Delhi NCR

दिल्ली में कई रूट डायवर्ट, कई मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन जगहों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory : देश की संसद में आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है. सोमवार से शुरू होने वाले इस सत्र को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. संसद क्षेत्र और उसके आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी लेने और भीड़-भाड़ वाले समय में प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की है.

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली रेंज में 20 जुलाई से लोकसभा और राज्यसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. इस दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ने और ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए लोगों को कुछ सड़कों और चौराहों से बचने की सलाह दी गई है.

इन मार्गों पर जाने से बचें-

रफी मार्ग
मोतीलाल नेहरू मार्ग
मौलाना आज़ाद रोड
के. कामराज मार्ग
रायसीना रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
पार्लियामेंट स्ट्रीट
अशोक रोड
तालकटोरा रोड
पंडित पंत मार्ग
रकाब गंज गुरुद्वारा रोड

इन चौराहों पर जाने से बचें-

विजय चौक
पटेल चौक गोलचक्कर
बोट क्लब
बूटा सिंह गोलचक्कर
रेल भवन गोलचक्कर
प्राइम चौक गोलचक्कर
सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर
GRG गोलचक्कर
जलेबी चौक गोलचक्कर

इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

जनपथ
मान सिंह रोड
अकबर रोड
विनय मार्ग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
तीन मूर्ति मार्ग
बाबा खड़क सिंह मार्ग
शांति पथ
आरएमएल गोलचक्कर
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद रोड
मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
11 मूर्ति
पंचशील मार्ग
सरदार पटेल मार्ग

दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है. साथ ही मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट और मदद के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 तथा 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.

वहीं, दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने की जानकारी दी है. दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button